Description of हीरो / Hero Hindi Book PDF Download
Name : | हीरो / Hero Hindi Book PDF Download |
Author : | |
Size : | 4.3 MB |
Pages : | 191 |
Category : | Motivational, Self Help Books |
Language : | Hindi |
Download Link: | Working |
यह कहानी इस बारे में है कि आप इस पृथ्वी नामक ग्रह पर क्यों हैं। इस किताब में आज के संसार के बारह सबसे सफल लोग अपनी असंभव दिखने वाली कहानियाँ बता रहे हैं और यह दिखा रहे हैं कि आप हर उस चीज़ के साथ पैदा हुए थे, जिसकी ज़रूरत आपको अपना सबसे महान सपना पूरा करने के लिए है।
Summary of book हीरो / Hero Hindi Book PDF Download
यह पुस्तक एक कहानी के बारे में है। यह एक ऐसी कहानी है, जिसने मेरी और इतिहास के बहुत से दूसरे इंसानों की भी ज़िंदगी बदली है। यह कहानी समय की शुरुआत से ही सुनाई जाती रही है। यह संसार की हर संस्कृति और हर देश में प्रकट हुई है। इस कहानी के रूप बदलते रहते हैं, लेकिन सार हमेशा वही रहता है। यह कहानी एक ऐसे हीरो के बारे में है, जो पृथ्वी पर एक साहसिक यात्रा शुरू करता है।
पृथ्वी नामक यह ग्रह बेहद सुंदर जगह है – यहाँ विशाल समुद्र हैं, पहाड़, जंगल, रमणीक समुद्र तट, खुले मैदान और हर प्रकार के अद्भुत जानवर व प्राणी हैं। प्राकृतिक संसार के इस सौंदर्य के साथ वे सारी खुशियाँ भी हैं, जो इस पृथ्वी पर रहने वाले इंसान अनुभव करते हैं। लेकिन जैसा कि हीरो को पता चलता है, इस पृथ्वी पर रहने वाले इंसानों के लिए जीवन बहुत चुनौतीपूर्ण भी है। विकास कष्टकारी होता है। बचपन से किशोरावस्था, वयस्कता और फिर बुढ़ापे तक हर एक के लिए शारीरिक कष्ट, ग़रीबी, दुख और अंतत: मृत्यु के अनुभव भी हैं।
पृथ्वी नामक इस ग्रह पर ख़ुशी भी है और दुख भी, क्योंकि यह सुंदर संसार द्वैत का संसार है – विपरीत वस्तुओं का संसार। हर चीज़ का एक विपरीत पहलू है। प्रकाश है, तो अँधेरा है। क़रीब है, तो दूर है। ऊपर है, तो नीचे है। बाएँ है, तो दाएँ है। गर्मी है, तो सर्दी है। और ये विपरीत पहलू जीवन के हर स्तर पर अनुभव किए जाते हैं। यहाँ मित्र हैं, तो शत्रु भी हैं। प्रेम होना है, तो प्रेम छूटना भी है। सुरक्षा है, तो अनिश्चितता भी है। दौलत है, तो ग़रीबी भी है। आनंद है, तो निराशा भी है। इसके अलावा, हर इंसान में सकारात्मक गुण हैं, तो नकारात्मक गुण भी हैं। इस पृथ्वी पर हर चीज़ का विपरीत पहलू होता है।
और इस संसार में भारी आनंद, महान प्रेम, भारी चुनौतियाँ तथा भीषण कष्ट भी हैं, जिन सबका आप अनुभव करना चाहते थे। आप ही हैं, जो यहाँ आना चाहते थे और इस सुंदर लेकिन चुनौतीपूर्ण स्थान पर जीने की साहसिक यात्रा का अनुभव करना चाहते थे। आप ही हैं, जिन्होंने संकल्प लिया था कि कोई भी मुश्किल इतनी बड़ी नहीं है, जो आपको अपने भीतर के हीरो को खोजने से रोक दे। आप ही हैं, जो हीरो की यात्रा करना चाहते थे… क्योंकि आप ही इस कहानी के हीरो हैं।
जब आप हीरो की यात्रा करते हैं, तो ऐसा नहीं है कि आपके पास संसाधन नहीं होते हैं। आप बेहद शक्तिशाली योग्यताओं के साथ पैदा हुए थे, जिनकी मदद से आप अपने सपने साकार कर सकते हैं, जिनकी मदद से आप अपने सामने आने वाली हर मुश्किल, बाधा और चुनौती से उबर सकते हैं। लेकिन पृथ्वी नामक ग्रह के सीमित भौतिक संसार में पैदा होने की वजह से आपका मस्तिष्क और चेतना भी सीमित हो गए। यानि आप अपनी सच्ची प्रकृति भूल गए और आपको अपने भीतर मौजूद शक्तिशाली योग्यताओं का एहसास नहीं है। इस वजह से आपको उन्हें नए सिरे से खोजना होगा।
हीरो की यात्रा पूरी करने और अपने सर्वोच्च मानवीय गुणों को अपने भीतर उभरने की अनुमति देकर ही आप अंतत: हीरो बनेंगे। और फिर एक नया उद्देश्य आपके हृदय को जकड़ लेगा – आपने राह में जो भी खोजा है, उससे उन लोगों की मदद करना, जो हीरो बनने की अपनी ख़ुद की यात्रा शुरू कर रहे हैं।
आपे इस पुस्तक में जिन लोगों से मिलने वाले हैं, वे हीरो की यात्रा पूरी कर चुके हैं। वे पूरे संसार से यहाँ इसलिए इकट्ठे हुए हैं, ताकि आपको अपने जीवन की कहानियाँ बता सकें और अपने अनुभव का लाभ दे सकें, जिससे आपको हीरो बनने की अपनी ख़ुद की यात्रा शुरू करने में मदद मिले।
हीरो / Hero Hindi Book PDF Download link is given below
We have given below the link of Google Drive to download in हीरो / Hero Hindi Book PDF Download Free, from where you can easily save PDF in your mobile and computer. You will not have to pay any charge to download it. This book is in good quality PDF so that you won't have any problems reading it. Hope you'll like our effort and you'll definitely share the हीरो / Hero Hindi Book PDF Download with your family and friends. Also, do comment and tell how did you like this book?
Copyright/DMCA: We DO NOT own any copyright of this PDF File. This हीरो / Hero Hindi Book PDF Download Free was either uploaded by our users or it must be readily available on various places on public domains and in fair use format. as FREE download. Use For education purposes. If you want this हीरो / Hero Hindi Book PDF Download to be removed or if it is copyright infringement then Report us by clicking Report option below Download Button or do drop us an email at [email protected] and this will be taken down within 48 hours!
GOOD
wow.
Thanks Ji